Search

 
 
 

पटना: गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने NH-98 किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच तनाव का असर भारत देश और आम लोगों पर पड़ रहा है. पटना के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता काफी परेशान है. इसका असर घर के साथ-साथ होटलों/रेस्तरां पर पड़ा रहा है. गैस एजेंसी और गोदामों के बाहर सुबह से ही काफी भीड़ लग रही है.
 

Patna : अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच तनाव का असर भारत में आम लोगों पर पड़ रहा है. पटना के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. इसका असर घर के साथ-साथ होटलों/रेस्तरां पर पड़ा रहा है. कई तो बंद होने की कगार पर आ गई. गैस एजेंसी और गोदामों के बाहर सुबह से ही काफी भीड़ लग रही है. 

 

फिर भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इसी बीच गुरुवार को लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. उपभोक्ताओं ने पटना-एम्स रोड स्थित नौसा मोड़ के पास नेशनल हाईवे-98 को जाम कर दिया. जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई.


बताया जा रहा है कि होली से पहले ही बड़ी संख्या में लोगों ने गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन कई दिनों के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल रहा है. इससे लोगों में भारी नाराजगी है. 

 

उधर गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस की सप्लाई कम आ रही है, जिसके कारण समय पर सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है. उनका कहना है कि जैसे ही पर्याप्त मात्रा में गैस की आपूर्ति होगी, बुकिंग कराने वाले सभी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर दिया जाएगा.

 

फुलवारी शरीफ के ईसापुर राय चौक, नोहसा मोड़, हरियाली गैस एजेंसी, सुलभ इंडियन गैस, नवादा मोड़, अनीसाबाद हरनी चक और बेऊर समेत आसपास के कई इलाकों में गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं. जहां-जहां गैस एजेंसियां और गोदाम हैं, वहां उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई है.

 

लोगों का कहना है कि वे कई दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक एक भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही