Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जहानाबाद : नकली दवाओं के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 21 लाख की दवाएं बरामद

जहानाबाद में नकली दवाओं के एक बड़े गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है. पुलिस और ब्रांच प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने हुलासगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में दवाएं, नामी कंपनियों के नकली रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है.
Advertisement
Advertisement
  • सस्ती व संदिग्ध दवाओं पर नामी कंपनियों के रैपर लगाकर बाजार में करता था सप्लाई

Lagatar Desk :   जहानाबाद में नकली दवाओं के एक बड़े गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है. पुलिस और ब्रांच प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने हुलासगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में दवाएं, नामी कंपनियों के नकली रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से नकली दवाओं का कारोबार चल रहा है. इसके बाद हुलासगंज इंटर कॉलेज के पास कन्हैयागंज टोला स्थित एक जर्जर मकान में छापेमारी की गई.

 

इस दौरान मौके से विभिन्न ब्रांडों की दवाएं और पैकिंग से जुड़ी सामग्री बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

 

वहीं इस मामले में ब्रांच प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर अंजनी कुमार की शिकायत पर हुलासगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें दो लोगों को आरोपी बनाया गया है. 

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह सस्ती और संदिग्ध दवाओं को खरीदकर उन पर नामी कंपनियों के नकली रैपर लगा देता था. इसके बाद इन दवाओं को असली बताकर बाजार की मेडिकल दुकानों में सप्लाई किया जाता था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही