Search

 
 
 

अप्रैल में ही तपने लगा बिहार, 41°C के पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप शुरू हो गया है. राज्य का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. वहीं गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. लेकिन फिलहाल लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.
 
  • बिहार में अप्रैल में ही हीटवेव जैसे हालात
  • अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं
  • मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
  • गर्मी और लू से बचने की दी सलाह

Lagatar Desk :  बिहार में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप शुरू हो गया है. राज्य का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. वहीं गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. लेकिन फिलहाल लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक तापमान में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है और ना ही बारिश के कोई आसार हैं. ऐसे में लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.

 

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास) में दर्ज किया गया. दूसरी ओर, वैशाली में न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले मंगलवार को कैमूर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था. 

 

राजधानी पटना में भी गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है. बुधवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. जबकि मंगलवार को यह 37.7 डिग्री सेल्सियस था. लगातार बढ़ते तापमान का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है. 

 

तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. केवल जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर जा रहे हैं. दोपहर के समय चिलचिलाती गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही