Search

 
 
 

बिहारः कोरोना से हुसैनगंज बीडीओ मनीषा प्रसाद की मौत, शोक की लहर

 

Patna: बिहार में इन दिनों कोरोना महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कोरोना पर नियंत्रण प्रशासन के लिए भी चुनौती बनी हुई है. इस बीच सीवान जिले के हुसैनगंज में पदस्थापित बीडीओ मनीषा प्रसाद की कोरोना से मौत हो गई है. कुछ दिनों पहले मनीषा कोरोना संक्रमित हो गई थीं. उनका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा था.

प्रशासनिक अमले में शोक की लहर

मनीषा प्रसाद के निधन से बिहार के प्रशासनिक अमले में शोक की लहर देखी जा रही है. अधिकारी-पदाधिकारियों ने मनीषा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही