Search

बिहार : राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, सीएम नीतीश सहित महागठबंधन के नेताओं का हुआ जुटान

Patna :  राबड़ी देवी के आवास पर रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत महागठबंधन के कई नेताओं का जुटान हुआ. खास बात यह थी कि राबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में लोक जनशक्ति पार्टी (आर) प्रमुख चिराग पासवान शामिल हुए. इतना ही नहीं चिराग ने नीतीश कुमार के पैर भी छुए. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इफ्तार पार्टी में आये सभी मेहमानों का स्वागत किया. तेजस्वी यादव ने इफ्तार पार्टी में भूरे रंग का "पठानी कुर्ता पजामा" पहना था. (पढ़ें, निलंबित">https://lagatar.in/charges-framed-against-suspended-ias-pooja-singhal-trial-to-be-held-under-section-3-4-of-pmla/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप गठित, PMLA की धारा 3-4 के तहत चलेगा ट्रायल)

लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने की कोशिश

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर रोजेदारों को इफ्तार पार्टी की दावत दी थी. तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा कि हमारी पार्टी की जानिब से रमजान के मुकद्दस मौके पर दावत-ए-इफ्तार एहतिमाम बरोज इतवार 09 अप्रैल को शाम 6:09 बजे 10 सर्कुलर रोड पर किया गया है. आप सभी रोजेदारों से गुजारिश है कि समाजी अख्लाक के इस दस्तूर में शिरकत कर खिदमत का मौका दें. बता दें कि बिहार में 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में चुनाव से पहले महागठबंधन के नेता मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. इफ्तार पार्टी पर बिहार में खूब राजनीति भी हो रही है. दूसरी तरफ बीजेपी ने इफ्तार पार्टी से दूरी बनाई हुई है.

नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी पर जमकर हुई सियासत

बता दें कि नीतीश कुमार ने भी 6 अप्रैल शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. इस दौरान बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे थे. इस इफ्तार पार्टी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राज्य के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी पहुंचे थे. साथ ही कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने भी इफ्तार पार्टी में शिरकत की थी. बीजेपी ने नीतीश की इफ्तार पार्टी से किनारा किया. दूसरी तरफ इफ्तार पार्टी पर जमकर सियासत भी हुई. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बयान दिया कि बिहार हिंसा में जल रहा है. कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और सीएम इफ्तार पार्टी दे रहे हैं. ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है. उन्होंने कहा कि नीतीश ने चोर दरवाजे से आरजेडी को शासन में ला दिया. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-stormy-wind-rain-wreaks-havoc-7-devotees-killed-33-injured-due-to-collapse-of-temple-shed/">महाराष्ट्र

: तूफानी हवा-बारिश का कहर, मंदिर का शेड टूटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल

नीतीश के इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर मचा था बवाल

इससे पहले पटना के फुलवारीशरीफ में आयोजित इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार शामिल हुए थे. इसको लेकर भी जमकर वबाल हुआ था. बीजेपी बिहार के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था. कुछ ऐसी ही स्थिति बिहार में है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बुजुर्ग हो चले हैं, उनसे कुछ संभल नहीं रहा. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-stormy-wind-rain-wreaks-havoc-7-devotees-killed-33-injured-due-to-collapse-of-temple-shed/">महाराष्ट्र

: तूफानी हवा-बारिश का कहर, मंदिर का शेड टूटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp