Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खगड़िया : अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Patna/Khagaria :  बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के फांगो गांव में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. तस्कर के पास से पुलिस को 20 पिस्तौल, 40 मैग्जीन, हथियार बनाने वाले उपकरणों सहित अन्य सामान बरामद किये हैं. (पढ़ें, तीसरा">https://lagatar.in/third-odi-india-west-indies-series-decider-on-august-1-rohit-virat-will-return/">तीसरा

वनडे : भारत-वेस्टइंडीज के बीच 1 अगस्त को सीरीज का निर्णायक मैच, रोहित-विराट की होगी वापसी)

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, खगड़िया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री है. सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  वहां छापेमारी की. इस दौरान फैक्ट्री से 18 पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल, 40 मैग्जीन, एक ग्राइंडर मशीन, एक वेल्डिंग मशीन और हथियार बनाने वाले अन्य उपकरण बरामद किये गये. गिरफ्तार हथियार तस्कर का नाम मोहम्मद तनवीर बताया जा रहा है और वह मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बरदह गांव का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-clashes-between-two-groups-during-the-saffron-yatra-fierce-stone-pelting-many-injured/">हरियाणा

: भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही