Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार-झारखंड का नक्सली कमांडर विजय आर्या सासाराम से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बिहार-झारखंड का नक्सली कमांडर विजय आर्या की गिरफ्तारी हुई है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के गया के रहने वाले विजय आर्या को सासाराम से गिरफ्तार किया गया है. माओवादियों के मध्य जोन का सुप्रीम कमांडर विजय आर्या 2018 में जेल से बाहर निकला था और गया के छकरबंधा में कैंप कर रहा था. इसे भी पढ़ें -कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-voice-rising-in-bjp-on-communal-incidents-yeddyurappa-said-let-muslims-live-in-peace/">कर्नाटक

: सांप्रदायिक घटनाओं पर भाजपा में उठ रही आवाज, बोले येदियुरप्पा, मुस्लिमों को शांति से जीने दो

2018 में जेल से हुआ था रिहा

माओवादियों के शीर्ष बुद्धिजीवियों में से एक और अंतरराष्ट्रीय माओवादी संगठन रीम व कम्पोसा के संस्थापकों में शामिल विजय कुमार आर्य को मजबूरी में जेल से रिहा करना पड़ा था. हालांकि बिहार सरकार ने विजय को जेल में बंद रखने की कई कवायद की थी. यहां तक कि लंबे समय तक बिहार सरकार ने आंध्र प्रदेश में चल रहे एक मामले में विजय आर्य को प्रोड्यूस नहीं किया था, ताकि न तो मामला खत्म हो और न ही वे रिहा हो सकें. परंतु एक के बाद एक कानूनी लड़ाईयां जीतने के बाद विजय आर्य बीते 13 सितंबर 2018 को रिहा हो गये थे. उन्हें बिहार के सासाराम जेल से रिहा किया गया था.

14 मामले में कोई सबूत नहीं मिले थे

विजय आर्य के खिलाफ कुल 14 मामले दर्ज थे. सरकार की नजर में विजय आर्य,इतने बड़े नक्सली नेता थे कि उनकी गिरफ्तारी के लिए 30 लाख रुपए इनाम की घोषणा की गयी थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर दबाव इस कदर था कि पुलिस उन्हें सड़क मार्ग से ले जाने से बचती थी, लेकिन इन सबके बावजूद सरकार उनके खिलाफ एक भी मामले में सबूत अदालत में पेश नहीं कर सकी. करीब 7 वर्ष 4 महीने के बाद उन्हें साल 2018 में जेल रिहाई मिली थी. इसे भी पढ़ें –पीड़ित">https://lagatar.in/trend-you-are-seeing-making-victim-an-accused-tomorrow-you-will-also-be-a-victim-of-it/">पीड़ित

को आरोपी बनाने का यह जो ट्रेंड आप देख रहे हैं, कल आप भी इसके शिकार होंगे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही