Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : फायरिंग कर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 12 लाख की लूट

Advertisement
Advertisement
Madhraura : सारण जिले के मढ़ौरा बाजार स्थित भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 12 लाख 27 हजार रुपये लूट लिये. कंपनी के मैनेजर अपने एक सहयोगी पंचानंद साह के साथ बाइक से माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 12 लाख 27 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए करीब 12 बजकर 36 मिनट पर निकले थे. कंपनी के कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर धेनुकी चौक की ओर से एक सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर आए तीन हथियारबंद अपराधियों ने बैंक मैनेजर और सहकर्मी को घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे. बैग देने में आनाकानी करने पर तीन अपराधियों में से एक ने फायरिंग कर दी. फायरिंग के डर से कंपनी के क्रेडिट मैनेजर पंचानंद साह ने बैग छोड़ दिया. जिसे लेकर अपराधी तेजी से अमनौर की ओर फरार हो गए. माइक्रो फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक जयश्याम सिंह ने बताया कि सफेद बाइक पर सवार तीन कम उम्र के अपराधी थे.

सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की कोशिश

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस डीएसपी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल की जांच की जा रही है. मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि इस लूट के मामले में लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उन्हें चिन्हित किया जा रहा है. डीएसपी ने कहा कि रुपयों के लेन-देन से जुड़े सभी लोगों को पहले ही कई बार सूचित किया जा चुका है कि पैसा निकालने और जमा करने की सूचना पुलिस को जरूर दें, ताकि पुलिस उन्हें अपनी सुरक्षा में बैंक और बैंक से कार्यालय तक पहुंचा सके. लेकिन इस मामले में फाइनेंस कंपनी के लोगों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया था.
इसे भी पढ़ें– ढोंगी">https://lagatar.in/hindu-society-is-hypocritical-number-one-the-governor-of-gujarat-said/">ढोंगी

नंबर वन है हिंदू समाज! गुजरात के राज्यपाल बोले, गौ माता की जय बोलते हैं… दूध नहीं देती तो घर से निकाल फेंकते हैं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही