Search

 
 
 

बिहार: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, मुंगेर में 1.70 लाख घूस लेते पेशकार गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम लगातार एक्शन में नजर आ रही है. टीम ने मुंगेर जिले के कमिश्नर कार्यालय में छापेमारी कर, एक पेशकार को 1.70 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पेशकार का नाम मुकेश कुमार है, जो एक जमीन संबंधी कोर्ट केस में मदद के नाम पर रिश्वत की मांग रहा था.
 

Patna: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम लगातार एक्शन में नजर आ रही है. टीम ने मुंगेर जिले के कमिश्नर कार्यालय में छापेमारी कर, एक पेशकार को 1.70 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पेशकार का नाम मुकेश कुमार है, जो एक जमीन संबंधी कोर्ट केस में मदद के नाम पर रिश्वत की मांग रहा था.


बताया जा रहा है कि, पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की थी. जिसके बाद पूरे मामले की विभाग ने अपने स्तर से जांच की. शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने पकड़ने के लिए सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया. योजना के मुताबिक जैसे ही आरोपी ने तय रकम ली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ दबोच लिया.

 


विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में अफरा-तफरी मच गया. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. विजिलेंस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस घूसखोरी के मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं. आशंका यह है कि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही