Search

 
 
 

बोकारो पुलिस का बड़ा एक्शन, अमन साहू गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर इस बात की जानकारी दी.
 
बोकारो से अमन साहू गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार

Bokaro :  बोकारो पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर इस बात की जानकारी दी.

 

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि नगर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. जांच के दौरान अमन साहू, राहुल दुबे और मयंक सिंह गिरोह का नाम सामने आया, जो अपने सहयोगी प्रकाश शुक्ला के जरिए बोकारो के व्यवसायियों और ठेकेदारों से मोबाइल फोन के माध्यम से रंगदारी वसूल रहे थे. 

 

इस मामले में बालीडीह थाना और बीएस सिटी थाना में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात आरोपियों को दबोचा.

 

गिरफ्तार अपराधियों में प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, ओम प्रकाश पॉल, जैनेन्द्र शुक्ला, गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह शामिल हैं. पुलिस ने अपराधियों से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल (7.65 एमएम), 10 जिंदा कारतूस, 1 मैगजीन, 2 चाकू, 8 मोबाइल फोन, 1 स्कूटी, 2 एटीएम कार्ड और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं.

 

पुलिस के अनुसार, जब्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल रंगदारी मांगने के लिए किया जा रहा था. मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता ने हथियार बरामदगी के समय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह खुद ही घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. इस कार्रवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही. पुलिस ने साफ कहा है कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही