Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः लॉकडाउन पर NDA में तकरार, मांझी ने शर्त

Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है. सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले पर आज हाई लेवल मिटिंग बुलायी है. बीजेपी और वीआईपी लॉकडाउन के समर्थन में हैं वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी “हम” इसका विरोध कर रही है. लॉकडाउन से पहले जीतनराम मांझी ने सरकार के समक्ष बड़ी शर्त रखी है.

मांझी ने रखी बड़ी शर्त

जीतन राम मांझी ने कहा है कि वो लॉकडाउन का समर्थन करेंगे अगर सभी का बिजली-पानी बिल, स्कूल-कॉलेज की फीस माफ कर दी जाये. साथ ही किरायेदारों का किराया माफ किया जाये. बैंक लोन, ईएमआई को भी माफ कर दिया जाये. मांझी ने कहा है कि किसी को शौक नहीं होता कि जान जोखिम में डालकर बाहर जाए. लेकिन रोटी और कर्ज के कारण सब कुछ करना पड़ता है यह बात एयर कंडीशनर में रहने वाले लोगों को समझ में नहीं आएगी. 

बहरहाल बिहार में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. ऐसे में महज नाइट कर्फ्यू लगाने से संक्रमण कम नहीं होगा. बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगाना चाहिए. उम्मीद है इसपर आज राज्य सरकार कोई ठोस निर्णय ले पायेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही