Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के मंत्री को युवाओं ने घेरा, याद दिलाया रोजगार पर किया वादा

Patna: राजधानी पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास चाय-नाश्ते के लिए रूके मंत्री शाहनवाज हुसैन को युवकों ने घेर लिया. वे उनसे उद्योग और रोजगार के बारे में पूछने लगे. उन्होंने कहा कि सरकार बनते वक्त आपने प्रदेश में उद्योग और रोजगार को लेकर कई दावे किये थे, उन दावों का क्या हुआ. बेरोजगारों को रोजगार चाहिए. इस दिशा में क्या पहल की गई है, ये बताएं. बिहार">https://lagatar.in/jharkhand-news/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

शाहनवाज ने दिया युवकों को जवाब

शाहनवाज हुसैन ने मौके पर मौजूद युवाओं को एक-एक कर जवाब दिया. उन्होंने बताया कैसे बिहार में कई बड़े उद्योग हाल के दिनों में लगाए गए हैं. खासकर इथेनॉल के क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है. इससे युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है. उन्होंने मौजूद लोगों को सेव, बुंदिया खिलाया और चाय पिलाया. इसके बाद उनसे बातें की. शाहनवाज ने कहा कि बिहार में रोजगार को लेकर सरकार लगातार वैकेंसी निकाल रही है. साथ ही प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति भी काफी बेहतर हुई है. शाहनवाज ने कहा कि बिहार के युवा अग्निवीर के साथ-साथ उद्योगवीर भी बनेंगे. इसे भी पढ़ें-यौन">https://lagatar.in/bollywood-choreographer-ganesh-acharya-gets-bail-in-sexual-harassment-case/">यौन

उत्पीड़न मामले में मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जमानत
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही