Search

 
 
 

पटना : मच्छर भगाने वाली कॉइल से लगी आग, लकवाग्रस्त महिला की जलकर मौत

बिहार में एक दर्दनाक घटना हुई है. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. ताजा मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है. करबिगहिया में शुक्रवार रात एक तीन मंजिला घर में आग लग गई.
 

Patna : बिहार में एक दर्दनाक घटना हुई है. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. ताजा मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है. करबिगहिया में शुक्रवार रात एक तीन मंजिला घर में आग लग गई. घर में एक लकवाग्रस्त महिला सो रही थी. वो भी आग की चपेट में आ गई और झुलसने से उनकी मौत हो गई.


घर में पति थे पर उन्हें भी पता नहीं चल पाया. मकान के सामने स्थित दुकानदार ने देखा और उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद मुहल्ले के लोग जुटे और आग पर काबू पाया. आग की लपटों में बुरी तरह झुलसने से घटनास्थल पर ही मालती देवी की मौत हो गई. 

 

जिस समय आग लगी उस समय उनका छोटा बेटा और बहू बाजार गए हुए थे. मालती के चार बेटे हैं. तीन बेटे बाहर रहते है. मच्छर भगाने के लिए घर वालों ने मालती देवी के चौकी के पास कॉइल जला दिया था. मच्छर की कॉइल के कारण ही उनके बिस्तर में आग लगी.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही