Search

 
 
 

Bihar News : मुंगेर में जदयू नेता के घर फायरिंग, इलाके में दहशत

Bihar News : मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने हवेली खड़गपुर में जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग. मौके से 7 खोखे बरामद हुए है. पुलिस जांच में जुटी है.
 
सिंबोलिक फोटो

Bihar News : बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. अपराधी आए दिन आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेता के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में दुबक गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, रतैठा पाठक टोला गांव निवासी जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष और 20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन के आवास पर अपराधियों ने बुधवार को फायरिंग कर दी. उस समय राजीव रंजन और उनका परिवार घर पर ही था. अचानक हुई घटना से परिवार के सभी सदस्य सहम गए. बताया जा रहा है कि जिस समय फायरिंग हुई उस समय नेता पार्टी के कार्यक्रम से लौटे थे. 

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए हैं.


इस घटना पर जदयू नेता ने कहा कि उनकी जमीन पर कुछ भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं. जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का वह लगातार विरोध कर रहे हैं. जमीन को लेकर पहले भी विवाद हुआ था. उन्होंने आशंका जतायी कि जमीन को लेकर ही उनके घर पर फायरिंग की गई. 


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है. हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी वारदात का खुलासा हो सकेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही