Search

 
 
 

Bihar News: घर बनाने के लिए भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार

यदि आपके पास जमीन नहीं है और आप अपना आशियाना बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.
 

Patna: यदि आपके पास जमीन नहीं है और आप अपना आशियाना बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बिहार सरकार ने भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने इसका लक्ष्य 15 अगस्त 2026 रखा है. इससे पहले पात्र उम्मीदवार को घर बनाने की जमीन मिल जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए अभियान बसेरा-2 शुरू किया है. विभागीय सचिव जय सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है. लाभुकों की पहचान कर उनकी अंतिम सूचि तैयार की जा रही है. 15 अगस्त के मौके पर पात्र इन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे. हर गरीब परिवार का घर हो और उनके लिए जमीन जमीन मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही