Search

 
 
 

Munger : गंगा स्नान के दौरान 5 बच्चियां डूबी, 1 का शव बरामद; 4 की तलाश जारी

Munger : बिहार के मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार की सुबह पांच बच्चियां गंगा में डूब गई. ताजा मामला वासुदेवपुर थाना क्षेत्र का है, जहां श्यामपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान चार सगी बहने समेत 5 बच्चियां गंगा की तेज धारा में बह गई.
 

Munger : बिहार के मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार की सुबह पांच बच्चियां गंगा में डूब गई. ताजा मामला वासुदेवपुर थाना क्षेत्र का है, जहां श्यामपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान चार सगी बहने समेत 5 बच्चियां गंगा की तेज धारा में बह गई. 

इसे भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले क्रांति पासवान की चार बेटियां और रामअवतार पासवान की एक बेटी गंगा स्नान करने के लिए श्यामपुर घाट पहुंची थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांचों लड़कियां स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

आसपास के लोग बच्चियों को बचाने के लिए कूदे मगर वह पानी की तेज बहाव में बह गई. घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई. सूचना पर अधिकारियों की टीम व परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.


एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. स्थानीय गोताखोरों को भी खोज अभियान में लगाया गया है. कई नावों की मदद से गंगा के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने आसपास के घाटों पर भी निगरानी बढ़ा दी है. खोज अभियान के दौरान एक बच्ची का शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में मातम का माहौल है. चार बच्चियों की तलाश की जा रही है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा के कई घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. बारिश और जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण नदी की धारा तेज हो जाती है, जिससे स्नान करने आने वाले लोगों को खतरा बना रहता है. घाटो पर कोई चेतवानी बोर्ड भी नहीं है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से स्नान के दौरान सावधानी बरतने और बच्चों को अकेले घाट पर न भेजने की अपील की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही