Search

 
 
 

Bihar News : बगहा में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने साइकल व ट्रक को मारी टक्कर, 6 घायल

बिहार में एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर देखने को मिला है, जहां स्कॉर्पियो की टक्कर की टक्कर से कई लोग घायल हो गए. ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बगहा का है.
 

Bihar : बिहार में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां स्कॉर्पियो की टक्कर से कई लोग घायल हो गए. ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बगहा का है. 

 

सोमवार की सुबह चौतरवा-धनहा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रतवल मोड़ के पास अचानक से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे टंगा में जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टंगा में सवार सभी लोग घायल हो गए. 


स्कॉर्पियो चालक यहीं नहीं रुका, टंगा को टक्कर मारने के बाद उसने साइकिल से जा रहे किशोर को भी टक्कर मार दी. इस हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद भी गाड़ी रुकी नहीं. इसके बाद आगे जा रहे गिट्टी लदे ट्रक में टक्कर मारने के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर रुक गई. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

 

घटना में घायल साइकल सवार किशोर की पहचान लगुनहा निवासी नरेश यादव का 15 वर्षीय पुत्र गोलू यादव के रूप में की गई है. बताया गया कि गोलू अपने मामा के घर रतवल आया हुआ था और वहां से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया. 

 

वहीं, टंगा पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों के इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.


सूचना पर पहुंची चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. हादसे के बाद जाम की स्थति हो गई थी. पुलिस ने सड़क से जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया. और आगे की जांच शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही