Search

 
 
 

सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई.
 

Lagatar Desk :  बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई.

 

आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेन की पांचवीं बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. जबकि चौथी बोगी का पिछला हिस्सा भी इसकी चपेट में आ गया. घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्री दहशत में आ गए. 

 

 

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:45 बजे ट्रेन सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और यात्री उसमें सवार हो रहे थे. इसी दौरान बी-3 कोच के शौचालय से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया.

 

स्टेशन के आसपास टहल रहे लोगों ने धुआं देखा तो शोर मचाया. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आग की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकालकर पूरे प्लेटफॉर्म को खाली कराया.

 

Uploaded Image

 

बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जाता है कि ट्रेन सुबह 6:45 बजे खुलने वाली थी, इसलिए उस समय कोच में ज्यादा यात्री मौजूद नहीं थे और बड़ा हादसा टल गया. 

 


शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है. फिलहाल रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही