Search

 
 
 

Bihar News : किशनगंज में खड़े डंपर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 भाइयों की मौत

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. ताजा मामला किशनगंज का है, जहां बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई. इस हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Kishanganj : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. ताजा मामला किशनगंज का है, जहां बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई. इस हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सकौर नटुआपारा के निवासी आमीन उद्दीन के पुत्र मुनतसीर और दानिश शुक्रवार रात अपनी बाइक से बहादुरगंज की ओर अपने घर लौट रहे थे. सड़क पर काफी अंधेरा होने के कारण उन्हें सड़क किनारे खड़ी डंपर नहीं दिखी. जिससे उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

 

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी बहादुरगंज थाना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया. जाम हटवाकर यातायात सामान्य करवाया. घटना की सूचना परिजनों को दी गई.

 

मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दो भाइयों के एक साथ चले जाने से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. एक की हाल में शादी हुई थी. परिवार की खुशियां एक पल में छिन गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और आगे की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही