Search

 
 
 

Bihar News : मोतिहारी में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, दो मासूम समेत तीन जिंदा जले, दो झुलसे

मोतिहारी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़हरवा फतेमहम्मद गांव में एक दो मंजिला मकान में आग लगने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.
 

Lagatar Desk :  मोतिहारी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़हरवा फतेमहम्मद गांव में एक दो मंजिला मकान में आग लगने से दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

 

जबकि मकान मालिक राजकुमार साह और विजय बैठा गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से राजकुमार साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. 

किराना दुकान में लगी आग पूरे घर में फैली

जानकारी के अनुसार, राजकुमार साह के मकान के निचले हिस्से में किराना दुकान संचालित होती थी. देर रात अचानक दुकान में आग लग गई और कुछ ही देर में लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास के लोगों ने आग और धुएं को देखकर शोर मचाया, लेकिन तब तक स्थिति भयावह हो चुकी थी. 

 

मकान के ऊपरी मंजिल पर राजकुमार साह अपने परिवार के साथ सो रहे थे. आग तेजी से फैलने के कारण किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. हादसे में राजकुमार साह के आठ वर्षीय बेटे रुद्र कुमार, 12 वर्षीय बेटी सृष्टि कुमारी और दुकान में काम करने वाले 28 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गई.

 

वहीं घटना में राजकुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने छत से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं आग बुझाने के दौरान विजय बैठा भी गंभीर रूप से झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए.

 

बाद में दमकल विभाग की टीम भी पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. 

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हांलाकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही