Search

 
 
 

Sports News : डिनो प्रिजमिक से हार इटालियन ओपन से बाहर हुए नोवाक जोकोविच

सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शुक्रवार को इटली में खेले गए इटैलियन ओपन के दूसरे दौर में क्रोएशियाई क्वालीफायर डिनो प्रिजमिक से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. यह टूर्नामेंट फोरो इटालिको स्टेडियम में खेला गया.
 

Italy : सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शुक्रवार को इटली में खेले गए इटालियन ओपन के दूसरे दौर में क्रोएशियाई क्वालीफायर डिनो प्रिजमिक से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. यह टूर्नामेंट फोरो इटालिको स्टेडियम में खेला गया.

 

24 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन नोवाक ने कंधे की चोट से काफी समय बाद उबरकर वापसी की थी. डिनो प्रिजमिक ने जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-4 से हरा दिया. प्रिजमिक ने पहला सेट हारते हुए जोरदार वापसी की और दूसरा और तीसरा सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया.

 

जोकोविच ने पहला सेट सिर्फ 40 मिनट में जीता था. यह पहली बार है जब जोकोविच इटैलियन कैपिटल में अपने शुरुआती मैच में ही हार गए. 38 वर्षीय जोकोविच पिछले साल मैड्रिड ओपन के बाद से किसी टूर्नामेंट में इतने शुरुआती दौर में नहीं हारे थे. प्रिजमिक ने अब दो टॉप 10 जीत हासिल की हैं. उन्होंने पिछले महीने मैड्रिड में एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के तीसरे राउंड में बेन शेल्टन को हराया था.

 

20 साल के प्रिजमिक का लक्ष्य पहली बार इस लेवल पर चौथे राउंड में पहुंचना है. उनका अगला मैच उगो हम्बर्ट से है. डिनो ने लगातार दबाव बनाना जारी रखा, जिससे जोकोविच और गलतियां करने पर मजबूर हो गए. 

 

जोकोविच शुरू में निर्णायक सेट में मुकाबला करते रहे- जब तक कि वह पहले असली खतरे पर लड़खड़ा नहीं गए, और पहले ही ब्रेक पॉइंट पर अपनी सर्विस गंवा दी.

 

इस साल की शुरुआत में जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में चैंपियनशिप मैच में पहुंचने के लिए जैनिक सिनर को हराया था. प्रिजमिक ने जोकोविच के बारे में कहा कि वह मेरे आदर्श हैं. मैंने आज अविश्वसनीय रूप से अच्छा खेला.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही