Search

 
 
 

Sports News : सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को दिया जन्म

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.
 

Lagatar desk : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. 

 

 

सूर्यकुमार और देविशा ने साल 2016 में लव मैरिज की थी. शादी के करीब 10 साल बाद दोनों के घर किलकारी गूंजी है. मार्च 2026 में देविशा के बेबी बंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद से फैंस इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे.

 

कॉलेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी

सूर्यकुमार यादव और देविशा की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 7 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी.सूर्या कई इंटरव्यू में अपनी पत्नी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बता चुके हैं. उन्होंने देविशा को अपना कोच तक कहा था और बताया था कि इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचने में उनकी पत्नी ने अहम भूमिका निभाई.

आरसीबी के खिलाफ मैच खेलने पर सस्पेंस

मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है. हालांकि, इस मैच में सूर्यकुमार यादव खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही