Search

 
 
 

Bihar News : शिवहर में पेड़ से टकराई जीप, चालक की मौत; 3 पुलिसकर्मी घायल

Bihar : बिहार के शिवहर में शनिवार को पुलिस वाहन गश्त के दौरान पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई. वहीं, तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.
 
बिहार की खबरें

Bihar : बिहार के शिवहर में शनिवार को पुलिस वाहन गश्त के दौरान पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई. वहीं, तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.


जानाकरी के अनुसार, शनिवार को पिपराही थाने में तैनात अवर निरीक्षक अशोक सिंह तीन पुलिसकर्मियों के साथ गश्ती पर निकले थे. सिंगरहिया गांव पहुंचते ही अचानक एक व्यक्ति गाड़ी के सामने आ गया. उसे बचाने के दौरान पुलिस वाहन पास स्थित पेड़ से टकरा गई.

 

हादसे में चालक रामजी राय, दारोगा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद चालक रामजी राय को मृत घोषित कर दिया.

 

इनमें दारोगा अशोक सिंह की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. मृतक रामजी राय कमरौली गांव निवासी थे और चौकीदार के पद पर तैनात थे. चालक के अभाव में वह थाने का वाहन चलाते थे.

 

घटना की सूचना मिलते ही रामजी राय के परिजन व ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए है, जहां सबका रो-रोकर बुरा हाल है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही