Search

 
 
 

Bihar News : सारण के एक मॉल में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित खैरा भट्ठी बाजार में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फ्रेशो कार्ट मॉल में अचानक भीषण आग लग गई.
 

Saran :  जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित खैरा भट्ठी बाजार में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फ्रेशो कार्ट मॉल में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा लाखों-करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

 

 

सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक ने देखा धुआं

जानकारी के अनुसार, मॉल संचालक संजीव कुमार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने मॉल के अंदर से धुआं और आग की तेज लपटें निकलती देखी. कुछ ही देर में आग तेजी से पूरे मॉल में फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

 

घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.हालांकि, तब तक मॉल में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था.

 

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मॉल संचालक ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. उन्होंने कहा कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिल पाया.जानकारी के अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है.


पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की. पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रण में रखा.फिलहाल अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी आग लगने के सही कारणों की जांच में जुटे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.सारण के फ्रेशो कार्ट मॉल में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही