Search

 
 
 

Important News : 20 मई को देशभर में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ई-फार्मेसी के खिलाफ केमिस्टों की हड़ताल

ऑनलाइन दवा बिक्री और नई दवा नीति के विरोध में झारखंड, बिहार समेत देशभर के केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. हड़ताल के दौरान थोक और खुदरा दोनों प्रकार की मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी.
 

Ranchi : ऑनलाइन दवा बिक्री और नई दवा नीति के विरोध में झारखंड, बिहार समेत देशभर के केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. हड़ताल के दौरान थोक और खुदरा दोनों प्रकार की मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी.

 

केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ई-फार्मेसी के लिए अब तक सख्त नियम नहीं बनाए गए हैं, जिससे नकली और अवैध दवाओं की बिक्री का खतरा बढ़ रहा है. साथ ही नई नीतियों से छोटे दवा दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है.

 

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से रबा गया है कि 16 से 19 मई तक दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध जताएंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

,

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही