Search

 
 
 

Palamu News : MMCH में पेयजल समेत कई सुविधाएं होंगी बेहतर, 39.37 लाख की मिली मंजूरी

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विकास कार्यों के लिए 39 लाख 37 हजार 468 रुपये की राशि स्वीकृत की है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जारी की गई है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विकास कार्यों के लिए 39 लाख 37 हजार 468 रुपये की राशि स्वीकृत की है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जारी की गई है.

 

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस राशि का उपयोग अस्पताल में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जाएगा. इसके अलावा भवन मरम्मत, रखरखाव, बुनियादी ढांचे के विकास, चिकित्सा उपकरण, मशीनरी, फर्नीचर और दवाइयों की खरीद पर भी खर्च किया जाएगा.

 

आदेश के अनुसार, राशि का आहरण और व्यय रांची के सिविल सर्जन सह सीएमओ के माध्यम से किया जाएगा. वहीं योजना का कार्यान्वयन झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा.

 

सरकार ने योजना की निगरानी को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं. संबंधित अधिकारियों को हर महीने की 10 तारीख तक योजना की वित्तीय और भौतिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही