Search

 
 
 

Ranchi News: स्वास्थ्य विभाग ने RIMS निदेशक के बेटे की नियुक्ति जांच के लिए अधूरे दस्तावेज दिये

Ranchi: स्वास्थ्य विभाग ने RIMS निदेशक के बेटे की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए प्रमंडलीय आयुक्त को आधे अधूरे दस्तावेज सौंपे हैं. इससे अभी तक मामले में जांच शुरू नहीं हो सकी है. RIMS निदेशक राज कुमार के बेटे ऋषभ कुमार की नियुक्ति पर उभरे विवाद के बाद सरकार ने मामले की जांच का आदेश दिया था.
 

Ranchi: स्वास्थ्य विभाग ने RIMS निदेशक के बेटे की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए प्रमंडलीय आयुक्त को आधे अधूरे दस्तावेज सौंपे हैं. इससे अभी तक मामले में जांच शुरू नहीं हो सकी है.


RIMS निदेशक राज कुमार के बेटे ऋषभ कुमार की नियुक्ति पर उभरे विवाद के बाद सरकार ने मामले की जांच का आदेश दिया था. स्वास्थ्य मंत्री की ओर से यह कहा गया था कि रांची के उपायुक्त मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने प्रमंडलीय आयुक्त को जांच करने का आदेश दिया था. सरकार द्वारा जारी आदेश के आलोक में प्रमंडलीय आयुक्त ने मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक दस्तावेज की मांग की थी. लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब तक पूरे दस्तावेज प्रमंडलीय आयुक्त को नहीं दिया है. इससे जांच शुरू नहीं हो सकी है.


उल्लेखनीय है कि RIMS निदेशक के बेटे को RIMS में Hospital Administration में ट्यूटर के पद पर नियुक्त किया गया है. यह पद राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत नहीं है. RIMS को खुद ही अपने लिए पद सृजित करने का अधिकार नहीं है. 

 

RIMS के लिए विभिन्न स्तर के पदों का सृजन सरकार द्वारा करने के बाद गजट अधिसूचना जारी की जा चुकी है. RIMS RGULATION 2014 में ट्यूटर/एसआर के पद पर गैर-चिकित्सकों के लिए ब्रांच और शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है. इसके तहत ट्यूटर/एसआर के पद पर गैर-चिकित्सकों की नियुक्ति सिर्फ Anatomy,Biophusics और Pharmacology में ही हो सकती है. लेकिन निदेशक के बेटे को गलत तरीके से Hospital Administration मे किया गया है. 

 

RIMS निदेशक के बेटे की इस नियुक्ति को नियम विरूद्ध बताया जाता है. क्योंकि RIMS को अपने लिए पद खुद ही पद सृजित करने का अधिकार नहीं है. पद सृजन का अधिकार राज्य सरकार के पास है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही