Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक बड़ा फैसला लिया है, जिसमें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर मंत्रिपरिषद ने रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय, बेगूसराय और पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है.
इसे भी पढ़ें:
मां सीता महिला विश्वविद्यालय बिहार का पहला महिला विश्वविद्यालय होगा. बता दें, सरकार ने रक्षाबंधन के दिन ही राज्य में महिला विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी. इस महिला विश्वविद्यालय की खास बात यह होगी कि जहां कुलपति, प्रोफेसर से लेकर अन्य कर्मियों तक महिला भागीदारी पर जोर दिया जाएगा.
तत्काल विश्वविद्यालय के स्थापना क्रम में पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतनादि के लिए 15 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. राष्ट्रकवि दिनकर की साहित्यिक एवं राष्ट्रचेतना की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

