Search

 
 
 

Bihar News: जमुई मामले में तेजस्वी और संतोष सुमन आमने-सामने, ‘गमछे के रंग से अपराधी तय नहीं होगा’

Patna: संतोष सुमन ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर आरोपी का नाम नंदन यादव है तो अब तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि उनके जातीय चश्मे का क्या होगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने आरोपी की जाति नहीं पूछी, बल्कि अपराधी की तलाश की और पुलिस ने आरोपी को पकड़ा.
 
तेजस्वी यादव और संतोष सुमन, फाइल-ुफोटो

Patna: जमुई में नाबालिग से कथित अश्लील हरकत मामले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है. मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के नाम सामने आने के बाद अब मंत्री और (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव के कथित जातीय एंगल पर सवाल उठाया है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

संतोष सुमन ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर आरोपी का नाम नंदन यादव है तो अब तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि उनके जातीय चश्मे का क्या होगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने आरोपी की जाति नहीं पूछी, बल्कि अपराधी की तलाश की और पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. 

 

उन्होंने कहा कि अब मुख्य आरोपी का नाम सामने आ चुका है, इसलिए यह देखना होगा कि इस मामले में जाति का एंगल देखा जाएगा या अपराध का. दरअसल, तेजस्वी ने अपने बयान में मामले को लेकर 'यादव एंगल' और 'मुस्लिम एंगल' की चर्चा की थी.

 

संतोष सुमन ने कहा कि गमछे का रंग देखकर किसी को अपराधी तय नहीं किया जा सकता. अपराधी की पहचान सबूत और जांच के आधार पर होगी. उन्होंने कहा कि रंग कोई भी हो, अगर कोई अपराध करता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही