Search

 
 
 

BPSC TRE-4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

Patna News : इससे पहले 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया विज्ञापन संख्या 14/2026 रद्द कर दिया गया है. अब भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 15/2026 के आधार पर होगी.
 
बिहार लोक सेवा आयोग

Patna News : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के तहत विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण TRE-4.0 की अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग ने कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इससे पहले 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया विज्ञापन संख्या 14/2026 रद्द कर दिया गया है. अब भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 15/2026 के आधार पर होगी.

 

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे. वहीं, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.

 

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और सभी जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है. भर्ती से संबंधित आगे की सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही