Search

 
 
 

Palamu News : करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत

Palamu News : घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों के शव बरामद कर लिए हैं. वहीं, पांचवें युवक की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अभियान चलाया जा रहा है.
 
घटनास्थल पर मौजूद लोग
  • 4 का शव बरामद, एक की तलाश जारी

Palamu News :  चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया में करमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, मृतकों में 3 नाबालिग शामिल है. कोयल नदी में डूबे पांचों मृतक चैनपुर के पतरिया गांव के रहने वाले हैं. इनमें चार के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश अभी जारी है. घटना बुधवार करीब 7.30 बजे सुबह की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मृतकों की पहचान बाबूलाल सिंह के बेटे नीतीश कुमार सिंह (18), पुरानी ठाकुर के बेटे अमित कुमार ठाकुर (22),संजय सिंह के बेटे राजा सिंह (12),  तिलकधारी पासवान के बेटे विशाल पासवान (16) व सुनील सिंह के बेटे हेमंत कुमार सिंह (8)  के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, करमा पूजा के बाद डाल विसर्जन के दौरान सभी कोयल नदी पहुंचे थे. इसी दौरान पांचों नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.

 

घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया. इसी दौरान चार शव बरामद कर लिए गए. एक लापता की तलाश जारी है.

 

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि हादसे में डूबे सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं. चार शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक लापता की तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही