National News: मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करने वालों के लिए गुड न्यूज है. TRAI के नए नियम के मुताबिक टेलीकॉम ऑपरेटरों को सिर्फ कॉल और एसएमएस वाले प्लान लाने होंगे. इन प्लान की कीमत डेटा वाले प्लान से कीमत कम और 30 दिनों की वैलिडिटी देनी होगी.
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन नियम में 13वां संशोधन करते हुए बड़ा फैसला लिया है. अब टेलीकॉम ऑपरेटर्स जीओ, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को यूजर्स के लिए बिना डेटा वाला सस्ता मंथली प्लान लांच करना होगा. पहले भी ट्राइ के आदेश पर टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने वॉइस और एसएमएस ओनली प्लान पेश किए हैं, जो 84 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं.
इसे भी पढ़ें:
ट्राइ ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बिना डेटा वाले वॉइस और एसएमएस ओनली वाले स्पेशन टैरिफ वाउचर लाने का निर्देश दिया गया है. इस नए नियम का ड्राफ्ट दूरसंचार नियामक ने 7 अप्रैल 2026 को अपनी वेबसाइट पर पब्लिश की थी. इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया जाएगा, जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं.
दूरसंचार नियामक ने अपने नए नियम में टेलीकॉम ऑपरेटर्स को आदेश दिया है कि हर टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 30 दिन या इससे कम वैलिडिटी के स्पेशल वाउचर लांच करने होंगे, जिनमें केवल वॉइस और एसएमएस ऑफर किया जाएगा.
इसके अलावा दूरसंचार कंपनियों को यह भी आदेश दिया है कि उन्हें रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के सामने एक ऐसा विकल्प भी रखना होगा, जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज रिन्यू कर सके. इससे ग्राहकों को अलग-अलग तारीखों पर रिचार्ज कराने की झंझट नहीं रहेगी.
टेलीकॉम आपरेटरों के 30 दिन से ज्यादा वैलिडीटी वाला कम से कम एक वॉइस कॉल और एसएमएस ओनली प्लान भी ग्राहकों को देना होगा. इसका मतलब साफ है कि अब ग्राहकों के पास लंबी वैलिडिटी वाला भी वॉइस और एसएमएस ओनली प्लान से रिचार्ज कराने का विकल्प रहेगा. ट्राइ ने यह भी कहा कि इन प्लान की कीमतों में उचित कटौती की जाए ताकि ये प्लान डेटा वाले प्लान के मुकाबले सस्ते हों.
फर्जी कमर्शियल कॉल्स को लेकर भी TRAI ने सख्ती दिखाई है. नए नियम के तहत संदिग्ध स्पैम की पहचान के लिए एआई बेस्ड तरीकों को शामिल किया गया है. साथ ही ऑटोमैटेड कॉल्स के लिए नए नियम लागू किए गे हैं. संशोधित नियमों के मुताबिक, टेलीकॉम ऑपरेटर्सन को संदिग्ध स्पैम एक्टिविटी से जुड़े नंबरों की जानकारी शेयर करनी होगी. नंबरों पर संदेह होने आगे की जांच की अनुमति दी गई है.
TRAI ने स्पष्ट किया कि वॉइस-एसएमएस ओनली प्लान मौजूद डेटा वाले प्लान को खत्म नहीं करेंगे. जिन लोगों को डेटा चाहिए, वे पहले की तरह डेटा-बंडल प्लान खरीद सकेंगे. नया नियम सिर्फ एक अतिरिक्त विकल्प देगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

