Search

 
 
 

Bihar News : बाढ़ पीड़ितों से मिले सम्राट चौधरी, मृतकों के परिजनों को सौंपा चेक

Bihar News : सीएम ने शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया. इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया.
 
सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. कई जिले में घर, खेत, खलिहान सबकुछ जलमग्न हो चुका है. अबतक 20 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके है. बाढ़ के पानी में डूबने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

मुख्यमंत्री सोमवार को वैशाली और सारण पहुंचे और राहत शिविर का निरीक्षण किया. शिविर में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याओं को जाना. इस दौरान उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख का चेक सौंपा. उन्होंने कहा कि पानी लगातार घट रहा है जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी.

 

सीएम ने शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया. इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. 


इस दौरान सीएम ने लोगों के साथ बैठकर खाना भी खाया. पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया. मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि लगातार पानी घट रहा है और लगभग 17 से 18 सेंटीमीटर गंगा का पानी नीचे गया है और अधिकारी लगे हुए है.

 

उन्होंने कहा कि फरक्का में करीब 15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में बाढ़ की स्थिति स्थिर होगी और लोगों को राहत मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही