Search

 
 
 

Bihar News : नवादा में वज्रपात से तीन लोगों की मौत, एक झुलसा

Navada : बिहार के नवादा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. यह घटना राजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है. कई लोग खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी.
 

Navada : बिहार के नवादा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. यह घटना राजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कई लोग खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी. बारिश शुरू होने के बाद मजदूर खेत से बाहर निकलने लगे. इसी दौरान तेज आवाज के साथ ठनका गिरा और मजदूर इसकी चपेट में आ गए.

 

इनमें तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे बाद में इलाज के लिए ले जाया गया. अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया. एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में परिजनों में चीख-पुकार मच गई और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

 

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही