Search

 
 
 

Bihar news : मुजफ्फरपुर में दो भीषण सड़क हादसे, पांच गंभीर ,चार की हालत नाजुक

जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो भीषण सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें चार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
 
  • एनएच-28 और छपरा रोड पर मची अफरा-तफरी, चार की हालत नाजुक

Muzaffarpur: जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो भीषण सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें चार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  रेफर किया गया है. हादसों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

एनएच-28 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

पहली घटना मनियारी थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 पर ट्राइडेंट स्कूल के पास हुई. जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और  बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे.

 

इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें SKMCH रेफर कर दिया.

 

जानकारी के अनुआर, हादसे के समय दोनों बाइक काफी तेज गति में थीं. टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. पुलिस घायलों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है.

 

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

दूसरी घटना मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर दिलेश्वर पेट्रोल पंप के पास हुई. यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने अपाचे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर कई फीट तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.

 

प्रत्यक्षदर्शी साहिल ने बताया कि हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर बेसुध पड़े थे और उनके शरीर से काफी खून बह रहा था. पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक की तलाश में जुटी है.

 

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग

दोनों हादसों के बाद अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. डॉक्टरों के अनुसार, चार घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

लोगों ने उठाई सड़क सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-28 और मुजफ्फरपुर-छपरा मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक मॉनिटरिंग और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

https://lagatar.in/jharkhand-news-31-officer-accused-in-appointment-scam-promoted-to-joint-secretary-on-court-orderhttps://lagatar.in/jharkhand-news-31-officer-accused-in-appointment-scam-promoted-to-joint-secretary-on-court-order

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही