Search

 
 
 

Bihar News : पूर्णिया में निगरानी की कार्रवाई, वैसा प्रखंड का BDO व उसका PA घूस लेते गिरफ्तार

बिहार में भष्ट्राचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पूर्णिया जिले से वैसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राजकुमार चौधरी और निजी सहायक सेवक छोटू कुमार को  रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया गया है.
 

Lagatar Desk :  बिहार में भष्ट्राचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पूर्णिया जिले से वैसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राजकुमार चौधरी और निजी सहायक सेवक छोटू कुमार को  रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. 

 

टेंडर का भुगतान करने के बदले मांगे थे पैसे

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के वैसा प्रखंड के बीडीओ ने टेंडर की राशि जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत वादी ने की थी. शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई.  

 

इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और बीडीओ को उनके सरकारी आवास से 46 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसके निजी सहायक सेवक छोटू कुमार को भी निगरानी टीम ने मौके से गिरफ्तार किया. 

 

अधिकारियों ने बीडीओ के सरकारी आवास की तलाशी ली. इस दौरान वहां से 1 लाख 25 हजार रुपये नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज बरामद हुए. गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम दोनों से पूछताछ की और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ले गई. 

 

पटना की विशेष निगरानी अदालत में होगी पेशी

विशेष निगरानी इकाई के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कार्रवाई की जा रही है. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें पटना स्थित विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही