Search

 
 
 

Bihar News: दरभंगा में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को मारी गोली, भर्ती

बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है. ताजा मामला दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र का है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को गोली मार दी गई.
 

Darbhanga : बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है. ताजा मामला दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र का है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को गोली मार दी गई. 

 

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला मजदूरी कर लौट रही थी तभी रास्ते में चार बदमाशों ने उसे घेर लिया. छेड़खानी की और घसीटने लगे. जब वह विरोध कर भागने लगी तभी बदमाशों में से एक ने उस पर गोली चला दी जो उसके पैर पर जा लगी. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. लोगों के पहुंचते ही सारे बदमाश मौके से फरार हो गए.

 

घायल महिला को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर गंभीर हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 


वहीं, एक और हैरान करने वाली घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से आई है. यहां एक आशा कार्यकर्ता जब घर लौट रही थी, तो टेंपो चालक ने उसे बहाने से आगे बैठा लिया. कुछ ही दूर जाने के बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी.

 

महिला ने जब मदद के लिए लोगों को आवाज लगाई तो टंपो चालक ने महिला को चलती ऑटो से धक्का दे दिया. घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. इस मामले में ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिनदहाड़े महिलाओं से हो रही घटना पर लोगों में काफी गुस्सा है. लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही