Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: बढ़ती गर्मी को लेकर BDO के निर्देश, जलमीनारों को तुरंत करे मरम्मत

चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) दीपक मिंज की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) दीपक मिंज की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. BDO ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंचायत स्तर पर खराब पड़े जलमीनारों को जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया. 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर हाल में लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. बैठक में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने तथा अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया. 

 

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधूरे आवास जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध हो सके. बीडीओ ने चेतावनी दी कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. 

 

बैठक में बीपीआरओ विनोद करमाली, बीपीओ नितिन कुमार, प्रखंड समन्वयक प्रीति मधु बैक, पंचायत सचिव शत्रुंजय करमाली, नागेश्वर महतो, जिम्मी माल्टो, युगेश पटेल, रवि कुमार, अनमोल एक्का, अजय मरांडी, कनीय अभियंता अनिल कुमार, मुकेश कपरदार, शिव शंकर बेदिया, अमिताभ गौरव उर्फ कुणाल तिवारी सहित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही