Search

 
 
 

पटना में डबल मर्डर से सनसनी, पूर्व विधायक के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

 
Patna: राजधानी पटना में मंगलवार को सरेशाम डबल मर्डर की घटना हुई. इसमें अरवल के पूर्व बीजेपी विधायक चितरंजन शर्मा के दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों के नाम शंभू शरण और गौतम हैं. घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास की है. हत्याकांड में पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह का हाथ बताया जा रहा है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, घटना से चार दिन पूर्व धनरूआ थाना क्षेत्र में संजय सिंह के करीबी रहे सुधीर शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि, इस मामले में पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा एवं उनके परिवार के किसी भी शख्स को नामजद नहीं किया गया था. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसी घटना के प्रतिशोध में पूर्व विधायक के दो भाइयों की हत्या की गई है. इसे पढ़ें-नूपुर">https://lagatar.in/one-crore-bounty-on-nupur-sharmas-head-bagga-said-owaisis-party-aimim-terrorist-urges-amit-shah-to-take-action/">नूपुर

शर्मा के सिर पर एक करोड़ का इनाम, बग्गा ने कहा, ओवैसी की पार्टी AIMIM आतंकवादी, अमित शाह से कार्रवाई की गुहार

एसएसपी ने क्या कहा

पटना एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि नीमा गांव में दो गुटों के बीच लंबे अरसे से वर्चस्व को लेकर गैंगवार चल रहा है. जिसमें कई लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं. इस दोहरे हत्याकांड की घटना को उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. एसएसपी ने कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी. इसे भी पढ़ें-सोनिया">https://lagatar.in/sonia-and-rahul-gandhi-again-on-eds-radar-summoned-for-questioning-on-june-8-said-congress-pm-behind-conspiracy/">सोनिया

और राहुल गांधी फिर ED के रडार पर, 8 जून को पूछताछ के लिए तलब किया, बोली कांग्रेस, साजिश के पीछे पीएम
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही