Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : किसानों के सामने 13 दिन में घुटने टेक देगी नीतीश सरकार : सुधाकर सिंह

Ara : बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार को घुटनों पर लाने के लिए 13 महीने नहीं बल्कि 13 दिन ही काफी है. किसानों ने 13 दिन आंदोलन किया तो सरकार को झुकना पड़ेगा. नीतीश सरकार को डराने के लिए 13 महीनों की नहीं महज 13 दिनों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में 3 कृषि कानून बनाए. किसानों ने 13 महीने आंदोलन किया और मोदी सरकार को ये कानून वापस लेना पड़ा. अगर इसी तरह से बिहार के किसान सिर्फ 13 दिन के लिए धरने पर बैठ जाएं, तो कृषि कानून, भूमि मुआवजा और ऐसे अन्य कई मसलों पर नीतीश सरकार पर प्रभाव पड़ेगा. सुधाकर सिंह ने कहा कि हर सरकार आंदोलन से डरती है. महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर आरा में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में सुधाकर सिंह ने कृषि मंडी कानून की वकालत करते हुए कहा कि बिहार में हर हाल में कृषि मंडी कानून लागू होना चाहिए.

नीतीश का `कटोरा` रहता है खाली

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का जिक्र करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार पिछले कई वर्षों से केंद्र के पास बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के नाम पर कटोरा लेकर जाते हैं, लेकिन उनका कटोरा हर बार खाली रह जाता है. सुधाकर सिंह ने कहा कि बीते डेढ़ दशकों में सरकार की खातिर नीतीश कुमार ने गठबंधन तो बदला लेकिन बिहार की तकदीर नहीं बदली.
इसे भी पढ़ें – सेल्स">https://lagatar.in/big-action-of-sales-tax-department-raided-marriage-halls-of-38-places-including-capital-patna/">सेल्स

टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, राजधानी पटना समेत 38 जगहों के मैरिज हॉलों में मारा छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही