Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : नीतीश कुमार दिल्ली से शुरू करेंगे मिशन-2024, राजस्थान, हरियाणा भी जाएंगे

Advertisement
Advertisement
Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही मिशन-2024 पर निकलेंगे. दिल्ली से इसकी शुरुआत करेंगे. इसके बाद राजस्थान और हरियाणा का भी दौरा करेंगे. खबर आ रही है कि नीतीश कुमार मिशन-2024 के लिए खुद को लॉन्च करने के लिए अगले सप्ताह दिल्ली का दौरा कर सकते हैं. जनता दल युनाइटेड के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठकों के बाद मुख्यमंत्री अगले सप्ताह बिहार से बाहर जाकर इस मिशन को धार देंगे. जेडीयू के एक नेता ने कहा कि वह पहले दिल्ली जाएंगे और बाद में चरणबद्ध तरीके से हरियाणा, राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों में जाने की योजना बनाएंगे. नीतीश कुमार दिल्ली में कुछ दिन विभिन्न दलों के नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे.

सभी क्षेत्रीय दलों का निशाना भाजपा

उन्होंने कहा, पार्टी लाइन से अलग हटकर कई नेता उनसे मिलना चाहते हैं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करना चाहते हैं. वह एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने दिखा दिया है कि 2015 में बिहार में जबरदस्त जीत के साथ बीजेपी को हराया जा सकता है. 2022 में उन्होंने बीजेपी को बिना किसी सहयोगी के बिहार में छोड़ दिया है. वह अब सभी क्षेत्रीय दलों को एक छतरी के नीचे लाने के लिए काम करके भाजपा को अलग-थलग करने और उसके झूठ का पर्दाफाश करने के लिए काम करेंगे. सभी क्षेत्रीय दलों का निशाना भाजपा है.

भारत को एक नया पीएम देना है

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “नीतीश कुमार के पास एक सक्षम पीएम बनाने के लिए सब कुछ है. चाहे अनुभव हो, प्रशासनिक कौशल या भारत के अनुकूल समावेशी विकास मॉडल, उन्होंने बिहार में पिछले 18 वर्षों से सीएम के रूप में एकमात्र विकल्प बने रहने के लिए इसे प्रदर्शित किया है.`` उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि उनकी प्राथमिकता पीएम-उम्मीदवार बनना नहीं है, बल्कि भारत को एक नया पीएम देना है.
इसे भी पढ़ें- RIMS:">https://lagatar.in/rims-claim-8-ultrasound-machines-are-fine-reality-even-admitted-patients-are-not-being-investigated/">RIMS:

दावा- 8 अल्ट्रासाउंड मशीनें ठीक, हकीकत- भर्ती मरीजों की भी नहीं हो पा रही जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही