Search

बिहार : दरभंगा में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को देखते हुए लिया गया फैसला
Darbhanga : बिहार के दरभंगा जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को देखते हुए तीन दिनों के लिए 22 सोशल मीडिया प्लेटफार्म समेत इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया गया है. जिला प्रशासन ने 27 जुलाई की शाम 4 बजे से 30 जुलाई की शाम 4 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है. प्रशासन ने यह कदम जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दरभंगा में समाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के मद्देनजर गृह विभाग द्वारा इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1875 की धारा-5 के तहत यह निर्णय लिया गया है. इस दौरान सभी सोशल साइट्स बैन रहेंगी. इसके तहत फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूबवाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

23 जुलाई को हुई थी सांप्रदायिक झड़प

गृह विभाग की तरफ से भी इसको लेकर आदेश जारी किया गया है. कुछ दिन पहले दरभंगा के विभिन्न जगहों पर जिले के विभिन्न जगहों पर विवाद हुआ था, जिसके बाद कई तरह के फर्जी वीडियो वायरल किये गये थे. शनिवार को मुहर्रम को देखते हुए लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है. दरभंगा में 23 जुलाई को शिवधारा इलाके में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच भारी विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया था और रोड़ेबाजी शुरू हो गई थी. रोड़ेबाजी में पुलिस के 6 से अधिक जवान घायल हो गये थे, जबकि सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को शीशे तोड़ दिये गये थे.

सोशल साइटों के कारण फैल रहा अफवाह

धार्मिक झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ बवाल शहर में तो थम गया, लेकिन सोशल मीडिया में यह थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके कारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. दरभंगा के बनौली पंचायत क्षेत्र में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में बुधवार रात विवाद हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ और भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया. इससे पहले करीब 30 मिनट तक नारेबाजी होती रही. लोगों का कहना है कि बाहर से आये लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है.
इसे भी पढ़ें – मणिपुर">https://lagatar.in/congress-will-protest-in-the-assembly-against-manipur-violence-alamgir/">मणिपुर

हिंसा के खिलाफ विधानसभा में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस-आलमगीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//