Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने युवक को थमाया एक लाख का चालान

Bhagalpur: बिहार पुलिस एक बार फिर चर्चा में है. इस बार शराब तस्करी और उसके कारोबारियों को राहत या भगाने के मामले में नहीं, बल्कि ट्रैफिक चालान काटने को लेकर. हुआ यूं कि नवगछिया में ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने पर युवक का एक लाख का चालान काट दिया. युवक का नाम मोहम्मद रजाबुल है. वह मधेपुरा से नवगछिया जा रहा था. इसे पढ़ें- टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-mla-threatened-voters-when-central-security-forces-return-then-who-will-save-bjp-rained/">टीएमसी

विधायक ने मतदाताओं को धमकाया, केंद्रीय सुरक्षा बल लौट जायेंगे तो कौन बचायेगा, भाजपा बरसी
एक लाख का चालान काटे जाने से परेशान युवक रजाबुल ने बताया कि वह मधेपुरा से बाइक से नवगछिया जा रहा था. लेकिन हेलमेट नहीं लगाया था और बाइक के कागजात घर पर ही रह गए थे. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने रोका. इसने बाइक के कागजात को घर से मंगा कर दिखा दिये पर हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसका चालान काटा गया. हैरत की बात तो यह है कि एक हजार रुपये के बदले ट्रैफिक पुलिस ने एक लाख रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया. अब वह अपनी परेशानी लेकर थाने का चक्कर काट रहे हैं. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/misa-bharti-clarified-on-the-comment-made-on-pm-said-media-has-distorted-the-statement-and-presented-it/">पीएम

पर की गयी टिप्पणी पर मीसा भारती ने दी सफाई, बोलीं-मीडिया ने बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश
इस मामले पर कदवा थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि टेक्निकल इश्यू के कारण ऐसा हुआ है. वरीय अधिकारी को जानकारी दे दी गई है. जल्द इसे सुधार लिया जाएगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही