Search

 
 
 

बिहारः पकड़े गए शराबियों के दरवाजे पर चिपकेगा पोस्टर

 
Patna: बिहार में आप शराब पीते पकड़े जाते हैं तो आपके साथ-साथ परिवार को भी फजीहत झेलनी पड़ सकती है. ऐसा इसलिए की शराबबंदी वाले राज्य बिहार में नए कानून के तहत मद्य निषेध विभाग जुर्माना तो वसूल करेगा ही. साथ ही आपके घर के बाहर दरवाजे पर पोस्टर भी चिपकाएगा. जिसमें साफ शब्दों में लिखा होगा कि ‘पहली बार शराब पीने के आरोप में पकड़े जाने के बाद जुर्माना देकर रिहा हुए हैं. वहीं आप दूसरी बार शराब के नशे में पकड़े गए तो एक साल की सजा हो सकती है. इसे पढ़ें- गिफ्ट">https://lagatar.in/imran-khan-disqualified-for-five-years-in-gift-case-firing-outside-election-commission-office/">गिफ्ट

केस में इमरान खान पांच साल के लिए अयोग्य करार, चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर फायरिंग

शराबियों के दरवाजे पर पोस्टर

गोपालगंज में विधानसभा का उपचुनाव होना है. चुनाव से पहले ही हजारों की संख्या में शराबी पकड़े जा चुके हैं. पांच हजार रुपये जुर्माना देकर छोड़े गए हैं. उत्पाद विभाग के अनुसार, अप्रैल 2022 से अबतक करीब 52 हजार शराबी पकड़े गए हैं, जिनके घरों पर चेतावनी वाला पोस्टर चिपकाने का अभियान शुरू किया गया है. इसे भी पढ़ें- घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-wall-of-the-former-mps-house-fell-in-the-excavation-of-the-foundation-for-the-construction-of-the-city-center/">घाटशिला

: सिटी सेंटर के निर्माण को लेकर फाउंडेशन की हो रही खुदाई में पूर्व सांसद के घर का गिरा दीवार

शराबियों की बढ़ी फजीहत

गोपालगंज में नशे की हालत में पकड़े गए लोगों के घरों पर उत्पाद विभाग की टीम चेतावनी वाला पोस्टर चिपका रहा है. विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब पीने वाले सकते में आ गए हैं. शराब के साथ पकड़े जाने के बाद जुर्माना देकर छूट जा रहे हैं, जिसकी जानकारी आस-पड़ोस और रिश्तेदारों तक नहीं पहुंचती थी, लेकिन जब उत्पाद विभाग की टीम घर पहुंचकर पोस्टर चिपका रही है, तो आस-पड़ोस के साथ दूर के रिश्तेदारों को भी जानकारी हो जा रही है, ऐसे में कई शराबियों की फजीहत हो रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही