Search

 
 
 

बिहार : सविता देवी को राष्ट्रपति ने भेजा डिनर का न्योता

बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी के तारेगना डीह मोहल्ले की सविता देवी को इस बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यहां विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.
 

Patna : बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी के तारेगना डीह मोहल्ले की सविता देवी को इस बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के यहां विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. वह 15 अगस्त की शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. सविता देवी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की लाभार्थी हैं और उनका चयन पूरे बिहार से इस योजना की मिसाल के रूप में किया गया है.

 

सविता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत अपने सपनों का पक्का घर बनाया है. वह नगर परिषद मसौढ़ी में दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (CRP) के तौर पर काम कर रही हैं.

 

उन्हें जब राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण पत्र मिला, तो पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल बन गया. नगर परिषद के अधिकारी, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

 

सविता देवी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति से मिलने और डिनर कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है. पूरा मोहल्ला मेरे साथ खुश है.

 

2015 में शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का उद्देश्य शहरी गरीबों और निम्न-आय वर्ग के लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान करना है. शहरों में जो लोग खुद की जमीन पर घर बनाते हैं, उन्हें 2.5 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है. वहीं, बिल्डरों के साथ साझेदारी कर ऐसे लोगों को भी घर मिलते हैं जिनके पास ज़मीन नहीं है. होम लोन लेने पर 1.80 लाख रुपये की सब्सिडी भी दी जाती है.

https://lagatar.in/patna-dm-did-a-surprise-inspection-of-the-school-students-were-absent-from-the-class 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही