Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः ट्रॉली बैग में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश

Advertisement
Advertisement
Siwan: बिहार में प्रॉपर्टी डीलर्स अपराधियों के निशाने पर हैं. कुछ दिनों के अंदर ही तीन प्रॉपर्टी डीलर्स की हत्या कर दी गई. ताजा मामला सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा का है. यहां ट्रॉली बैग में 60 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर हरे कृष्ण तिवारी की लाश मिली है. जानकारी के अनुसार, वे जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा के रहने वाले थे. हरे कृष्ण की लाश ट्रॉली बैग में डालकर सड़क किनारे फेंकी मिली है. इसे पढ़ें- तीसरा">https://lagatar.in/third-odi-india-west-indies-series-decider-on-august-1-rohit-virat-will-return/">तीसरा

वनडे : भारत-वेस्टइंडीज के बीच 1 अगस्त को सीरीज का निर्णायक मैच, रोहित-विराट की होगी वापसी

लोगों ने बैग खोलकर देखा तो उड़ गए होश

स्थानीय लोगों ने पहले तो बैग पर ध्यान नहीं दिया. उन्हें लगा कि ये चोरी का बैग होगा. किसी ने सामान निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया होगा. लेकिन काफी देर के बाद शक होने पर राहगीरों ने बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. बैग में लाश मिलने की खबर तेजी से फैल गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इससे पहले मुजफ्फरपुर और भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हो चुकी है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-case-registered-in-case-of-tampering-with-tricolor/">रांची

: तिरंगे के साथ छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज, लोगों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही