Search

 
 
 

बिहारः राज्यसभा टिकट कटने पर RCP के तेवर गर्म, ललन सिंह पर बरसे

 
Patna: राज्यसभा टिकट कटने के बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के तेवर गर्म दिख रहे हैं. उन्होंने पटना स्थित अपने आवास पर पीसी की. इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर बरसे. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू की ओर से जो भी फैसला लिया गया है, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. मैं पिछले 12 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहा हूं. इस दौरान जेडीयू बूथ स्तर तक मजबूत हुई है. उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भड़ास निकाली. आरसीपी ने कहा कि बिहार में पार्टी के 33 प्रकोष्ट हुआ करते थे जो आज घटकर 13 हो गए हैं. इसे बढ़ाने की जरूरत है. इससे पार्टी का भला होगा. इसे भी पढ़ें-ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-muslim-side-kept-the-matter-debate-lasted-for-two-hours-next-hearing-now-on-4th-july/">ज्ञानवापी

केस : मुस्‍ल‍िम पक्ष ने रखी बात, दो घंटे चली बहस, अगली सुनवाई अब 4 जुलाई को

नीतीश से परामर्श लिए बिना नहीं लिया कोई निर्णय

आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि मैंने आज तक नीतीश कुमार से परामर्श लिए बिना कोई निर्णय नहीं लिया है. आगे भी ऐसा ही करेंगे. उन्होंने कहा की मैंने पार्टी में ईमानदारी पूर्वक काम किया है, क्या हुआ जो मुझे राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया. अब पीएम मोदी मेरा फैसला करेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही