Search

 
 
 

बिहारः मोतिहारी में सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 
Motihari: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें एक पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं. वहीं घटना के बाद गाड़ी के ड्राइवर का कोई अतापता नहीं है. जानकारी के मुताबिक, रक्सौल थाना क्षेत्र से गणेश शंकर मस्करा (पत्रकार) अपने माता,पिता और पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर जा रहे थे. वहां से उन्हें पटना जाना था. फिर पटना से फ्टाइट पकड़ना था. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को पास के अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने गणेश के माता,पिता और पत्नी को मृत घोषित कर दिया. वहीं गणेश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इसे भी पढ़ें- तत्कालीन">https://lagatar.in/the-then-cm-had-filed-a-case-relief-to-ed-officers-from-the-high-court-in-the-st-sc-act-case/">तत्कालीन

सीएम ने दर्ज कराया था केस, ST-SC एक्ट मामले में हाईकोर्ट से ED अधिकारियों को राहत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही