Bettiah News : बिहार में रविवार को हुए सड़क हादसे ने छठ की खुशियों को मातम में बदल दिया. पश्चिम चंपारण के बेतिया में अर्घ्य देकर लौट रहे आठ लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम श्रद्धालु अर्घ्य देकर घाट से लोट रहे थे. तभी मझौलिया थाना क्षेत्र के एनएच-727 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई. अचानक हुए हादसे से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. अपनी जान बचाने के लिए सभी इधर-उधर भागने लगे.
घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना में घायलों का इलाज किया जा रहा है.
मरने वालों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के द्वारदेवी चौक निवासी 26 वर्षीय खालिद और लिबर्टी सिनेमा चौक निवासी 26 वर्षीय ओसामा के रूप में हुई है. एक ही परिवार के छह लोग इसकी चपेट में आकर घायल गए. त्योहार के बीच दोनों की मौत से मातम पसर गया है. पुलिस वाहन चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है.
मामले में एसडीपीओ-1 अजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है और हिरासत में लिए गए दो लोगों से पूछताछ की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

