Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहारः एंबुलेंस में तहखाना बना हो रही थी तस्करी, पुलिस ने 18 लाख की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chhapra: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दूसरे राज्यों से यहां शराब की तस्करी जारी है. तस्कर तरह-तरह के जुगाड़ लगाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. ताजा मामला छपरा से है जहां तस्करों ने एबुलेंस में तहखाना बना रखा था. इसमें भारी मात्रा में शराब की बोतलें छिपा कर रखी गई थी. शक के आधार पर पुलिस ने एंबुलेंस को रोका और कड़ाई से जांच की तो वे भी दंग रह गए. इसे पढ़ें- INDIA">https://lagatar.in/manipur-visit-of-india-members-just-a-show-off-will-the-delegation-visit-west-bengal-rajasthan-thakur/">INDIA

के सदस्यों का मणिपुर दौरा मात्र दिखावा, क्या प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल, राजस्थान जायेगा : ठाकुर

सीसीटीवी और स्कैनर की मदद से पुलिस ने पकड़ा

मामला सारण के मांझी चेक पोस्ट का है. गुरुवार की देर रात चेक पोस्ट पर तैनात जवानों को शक हुआ तो वे एबुलेंस की चेकिंग करने लगे. साथ ही ड्राइवर से पूछताछ करने लगे. ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वो शव लेकर जा रहा है. इसके बाद पुलिस एंबुलेंस के अंदर घुसी तो नजारा देखकर दंग रह गए. इस दौरान शव तो नहीं मिला, लेकिन भारी मात्रा में शराब जरूर दिखी. इसके अलावा एंबुलेंस की छत पर भी बने तहखाने से पुलिस ने 85 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया. जब्त की गई शराब कि कीमत कम से कम 18 लाख रुपये बतायी जा रही है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें- सुभाष">https://lagatar.in/raghuvar-das-met-the-family-members-of-subhash-munda-demanded-a-cbi-inquiry-into-the-murder/">सुभाष

मुंडा के परिजनों से मिले रघुवर दास, हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग की
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही